- हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किस शहर में अटल युवा महाकुंभ का उद्घाटन किया है?
अयोध्या
गोरखपुर
लखनऊ
आगरा
ANS. लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ‘अटल युवा महाकुंभ’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया है। और इसी कारण विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उच्च पुरस्कार भी दिया गया है और उन्हें पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया है जिसका उन्हें भविष्य में बहुत ही काम आएगी। इस तरीके से आप इस महाकुंभ के उद्घाटन होने के बारे में जानकारी आप समझ सकते हैं।
- बांधवगढ़ रिजर्व, पंच और कान्हा किस राज्य में मौजूद है?
केरल
उड़ीसा
मध्य प्रदेश
राजस्थान
ANS. मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्रीय स्वीकृति के बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 15 बाघों (12 बाघिन और 3 बाघ) के स्थानांतरण का निर्णय लिया है। ये बाघ बांधवगढ़, कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व से भेजे जाएंगे, जो मध्य प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व हैं। प्रेजेंट टाइम में देखा जाए तो हमारे प्रदेश में अर्थात मध्य प्रदेश में बाघों की कुल आबादी 785 ही है। जो कि भारत में सबसे अधिक माना जाता है इसके बाद कर्नाटक ( 563) और फिर उत्तराखंड (560) में स्थान आता है। हाल ही में, रातापानी वन क्षेत्र को मध्य प्रदेश के आठवें बाघ रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है।
- कावेरी इंजन को किस संगठन के जरिए विकसित किया गया था?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL)
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
ANS. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO)
भारत के गैस टर्बाइन रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट (GTRE) ने कावेरी इंजन को उड़ान परीक्षण करने के लिए अनुमति दे दी है। यह परियोजना 1980 के दशक के अंत में भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए इंजन विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। DRDO के तहत GTRE द्वारा विकसित किया गया कावेरी इंजन को स्वदेशी बाण इंजन प्रतियोगिकी में महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक माना जाएगा।
- प्रगति बैठक के दौरान नई दिल्ली में 45वे संस्करण की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई?
विदेश मंत्री एस जयशंकर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गृह मंत्री अमित शाह
ANS. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति के 45वें सत्र की अध्यक्षता की, जो सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए एक मंच है। इस वर्ष अच्छा मेट्रो परियोजना और एक सड़क संपर्क योजना और इसके अलावा एक ताप विद्युत परियोजना सहित कल 1 लाख करोड़ की आठ प्रमुख परियोजना को चलाया गया है। राज्यों को निर्देश दिया गया कि वे पीएम सूर्य घर योजना के तहत छत पर सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने के लिए विक्रेता तंत्र में सुधार और प्रक्रियाओं में तेजी लाएं।
प्रगति ने अब तक 45 सत्रों में ₹19.12 लाख करोड़ की 363 परियोजनाओं की समीक्षा की है। 25 मार्च 2015 को शुरू किया गया यह मंच न केवल प्रमुख सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखता है, बल्कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान भी करता है। यह केंद्र और राज्य सरकार की परियोजनाओं की निगरानी करते हुए ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देता है।
- संयुक्त राष्ट्र विघटन पर्यवेक्षक बाल मिशन की स्थापना निम्नलिखित में से कौन से देश के बीच शांति बनाए रखने के लिए की गई थी?
रूस और यूक्रेन
भारत और पाकिस्तान
इजराइल और सीरिया
ईरान और इजरायल
ANS. इजराइल और सीरिया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गोलान हाइट्स में संयुक्त राष्ट्र डिमिलिटरीज़्ड ऑब्जर्वेशन फोर्स (यूएनडीओएफ) के साथ सेवा दे रहे भारतीय ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यूएनडीओएफ की स्थापना 1974 में युद्ध विराम की स्थिति बनाए रखने और इजरायल तथा सीरिया के बीच एक विसैन्यीकृत क्षेत्र की निगरानी के लिए की गई थी। इस मिशन का जनादेश हर छह महीने में नवीनीकरण की प्रक्रिया से गुजरता है, और इसे जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यूएनडीओएफ का बजट हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा निर्धारित किया जाता है। भारत, यूएनडीओएफ में सैन्य और पुलिस के योगदान में तीसरे स्थान पर है। गोलान हाइट्स, जो एक पहाड़ी क्षेत्र है, 1967 से इजरायल के अधीन है, जबकि यह पहले सीरिया का हिस्सा था। यूएनडीओएफ का मुख्यालय कैंप फौआर में स्थित है।